भाजपा के प्रति जनता का विश्वास बढ़ रहा है- चौधरी


बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताते हुए अन्य दलों के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बालोतरा जिले के डोली ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा का दामन थामा। भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा के डोली ग्राम में घर वापसी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि डोली ग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर वापसी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बालोतरा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने उपस्थित सैकड़ों लोगों को दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने कहा कि विधानसभा व लोकसभा चुनाव में कई लोग भृमित होकर अन्य दलों के साथ जुड़ गए थे उन्ही लोगों ने आज वापस भाजपा का दामन थामा है। भाजपा के साथ जनता का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है। भाजपा एक दीर्घकालीन राजनितिक संगठन है जिसकी नीति व नियति से लोग प्रभावित होकर भाजपा के साथ जुड़ते जा रहे है।


पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है जिस पर जनता का विश्वास बढ़ रहा है व भाजपा ने भी उस विश्वास को पूर्ण किया है आज भाजपा में सैकड़ो लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है जिनका भाजपा परिवार में स्वागत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुरे देश में भाजपा संगठन मजबूत हुआ है व राजस्थान में भी भजनलाल सरकार के नेतृत्व में भाजपा का परिवार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान सरकार घोषणा पत्र में किए वादों को पूर्ण करने में प्रयासरत है जिससे जनता लाभान्वित होकर प्रभावित हो रही है।

इस अवसर पर उप प्रधान कल्याणपुर श्रवण सिंह, पूर्व प्रधान हरिसिंह उमरलाई, जिला उपाध्यक्ष मुल्तानसिंह डोली, गोविन्द सिंह कालूड़ी, भरत सिंह, पप्पू सिंह, तिलोक माली, दौलाराम कुआ सहित सैकड़ो ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments