भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी प्रथम बार जसोल पधारने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री उमेश सोनी ने बताया की भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी जसोल प्रवास के दौरान भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। महामंत्री बगड़ी का भाजपा जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा ने साफा व ग्रामीण मंडल महामंत्री उमेश सोनी ने माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के तहत संगठन प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने संगठन चुनाव के बारे में चर्चा की एवं संगठन चुनाव प्रत्येक कार्यकर्ता का सहयोग से सम्पन्न होगा इसलिए कोई वंचित नही रहे।
इस कार्यक्रम में पूर्व महामंत्री सुखदेव जीनगर, जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, शंकर भाटी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत, जिला उपाध्यक्ष राजेश पुरी, धर्मेंद्र दवे, मोहन सिंह सोलंकी, अशोक पालीवाल, नरपत सिंह राठौड़, विक्रम सिंह सोलंकी, रामेश्वर राठौड़, हड़मत सिंह मेवानगर, शैतान सिंह सोलंकी, भैरूलाल भाटी, नरेंद्र सिंह जसोल, महेंद्र चौपड़ा, पूनमचंद सोनी, लक्ष्मण प्रजापत, प्रवीण कुमार प्रजापत आदि जसोल गांव के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहें।
Comments
Post a Comment