कृष्णा सेवा संस्थान ने भगवान बुद्ध को श्रद्धा से किया याद

कृष्णा सेवा संस्थान ने भगवान बुद्ध को श्रद्धा से किया याद


बालोतरा।
कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा भगवान बुद्ध की जयंती बुद्ध पूर्णिमा पर उनकी प्रतिमा पर माला पहनाकर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद किया गया।

कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने कहा कि आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर संस्थान द्वारा सामाजिक समानता व समरसता के प्रतिक भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश ड़ालते हुए उन्हें पुष्प अर्पित किए गए। दवे ने कहा कि भगवान बुद्ध का बचपन का नाम सिद्धार्थ था व क्षत्रिय कुल में जन्म लेते हुए राजशाही जीवन छोड़कर उन्होंने साधना को अपनाया था। संस्थान के वरिष्ठ सदस्य व विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अशोक व्यास ने भगवान बुद्ध के बारे में कहा कि आज हर कोई भगवान बुद्ध को मानता है सर्व जन हिताय सर्व जन सुखाय को चरितार्थ करते हुए उनका जीवन हम सब के लिए प्रेरणा दायी है।

हम सभी को उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। नगर प्रभारी विमल मालवीय ने भी भगवान बुद्ध के बारे में सभी को अवगत करवाया। इस अवसर पर नगर प्रभारी विमल मालवीय, आनंद दवे, विपिन कुमार, नितेश निम्बार्क, राजू माली, अशोक राजपुरोहित सहित सदस्य मौजूद रहे।

Comments