कृष्णा सेवा संस्थान: विश्व श्रमिक दिवस पर श्रमिकों का किया सम्मान
बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा विश्व श्रमिक दिवस पर श्रमिकों का पुष्प वर्षा के साथ माला पहनाकर सम्मान किया गया। कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि सोमवार को विश्व श्रमिक दिवस पर श्रमिकों का सम्मान करते हुए हम सभी सदस्य खुद को गौरवशाली महसूस कर रहे है। क्योंकि श्रमिक हमारे देश के विकास की मुख्य आधारशीला रखते है। इन्हीं के कार्यों से आज विश्व को आधुनिकता मिल पायी है। इनके मेहनत के फलस्वरूप ही आज भारत ही नहीं पुरे विश्व में बड़ी-बड़ी बिल्डिंग, मॉल, हॉस्पिटल, सड़के आदि बन पाई है। इनका विश्व के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।
संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी ने कहा कि आज श्रमिकों का सम्मान करते हुए हम सभी को गर्व हो रहा है ये लोग अपनी मेहनत से रोजी-रोटी कमाने वाले स्वाभिमानी लोग है जिनके दम पर ही हमारे घर व मकानों की नीव रखी जाती है। भीषण गर्मी में भी ये लोग अपना पसीना बहाते हुए देश के विकास को आगे बढ़ाते है, ये वास्तविक सम्मान के हकदार है।
इस अवसर पर ठेकेदार मुलाराम भील, जसराज, पन्नाराम, राजेश, जीवाराम, डालूराम, भगराज आदि श्रमिकों का संस्थान मार्गदर्शक पूर्व सभापति पारस भंडारी, सांस्कृतिक मंत्री विपिन, आंनद दवे, रामगोपाल राजपुरोहित, नगर प्रभारी विमल मालवीय, विप्र फाउंडेशन जिला अध्यक्ष अशोक व्यास व संस्थान सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया।
Comments
Post a Comment