बांठिया ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पटेल का किया स्वागत
बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व दमन नगर पालिका चेयरमैन सोनाली पटेल के पचपदरा विधानसभा प्रवास पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया द्वारा प्रदेश भाजपा की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व दमन नगर पालिका चेयरमैन सोनल पटेल के प्रथम बार पचपदरा विधानसभा में आगमन पर पार्टी के पदाधिकारियों ने साफा, दुपट्टा व शॉल ओढ़ाकर सोनल पटेल का स्वागत किया गया एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी राजपुरोहित, कल्याणपुर उप प्रधान श्रवणसिंह, पचपदरा मंडल अध्यक्ष डूंगरराम देवासी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविन्दसिंह कालुडी, मंडल उपाध्यक्ष जगदीश माली, दुर्गसिंह राजपुरोहित, कृष्ण बोराणा, दिलीप माली सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment