बालोतरा में बदमाशों ने दो सगे भाईयों पर किया चाकू से वार: वारदात के बाद हमलावर फरार, एक गंभीर घायल जोधपुर रेफर; पुरानी रंजिश के चलते किया हमला, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
बालोतरा। शहर में मंगलवार रात्रि पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने दो सगे भाईयों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान आसपास के लोगों ने दोनों भाईयो को शहर के नाहटा जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी हैं। वहीं दो युवक चाकूबाजी कर मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बालोतरा थानाधिकारी सहित पुलिस जाब्ता अस्पताल पहुंचा और घायलों से बयान लेकर मौका मुआयना कर जानकारी प्राप्त की। मामला बालोतरा शहर के नया बस स्टैंड सिटी लाइट अस्पताल के समीप का है।
जानकारी के अनुसार शहर के नया बस स्टैंड सिटी लाइट अस्पताल के समीप मंगलवार रात्रि पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने दो सगे भाई गौतम(25) और सुमेर(23) पुत्र ओमप्रकाश घांची के साथ चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दो युवक प्रवीण और श्रवण पुत्र शंकरलाल चाकूबाजी कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को शहर के नाहटा अस्पताल पहुंचाया। जहां गौतम को गंभीर घायलवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर कर दिया, वहीं सुमेर का नाहटा अस्पताल में इलाज जारी हैं। इस दौरान घटना की जानकारी मिलते ही बालोतरा थानाधिकारी उगमराज सोनी सहित पुलिस जाब्ता अस्पताल पहुंचा और घायलों से घटना की जानकारी प्राप्त कर मामला दर्ज किया। वहीं सोशल मीडिया पर घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में अस्पताल में भीड़ इक्कठा हो गई।
दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश का मामला
घायल युवक सुमेर ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते हम दोनों भाईयों को नया बस स्टैंड के पास राजीनामे के लिए बुलाया था, हम वहां पहुंचे तो बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों युवक प्रवीण पुत्र शंकरलाल और श्रवण पुत्र शंकरलाल ने हम दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं घायल युवक सुमेर ने बताया कि करीब एक डेढ़ साल पहले कहासुनी हुई थी जिसके बाद से ये लोग रंजीश कर रहे है।
थानाधिकारी का कहना
थानाधिकारी उगमराज सोनी ने बताया कि दोनों गुट में पुरानी रंजिश को लेकर बातचीत के दौरान कहासुनी हुई और दो युवकों ने दोनों भाईयों पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू मारने वाले भी दोनों सगे भाई है। और घायल दो युवक भी दोनों सगे भाई है। वहीं थानाधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर मौका मुआयना किया है और टीम गठित कर दी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Comments
Post a Comment