बालोतरा में मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड रहा ऐतिहासिक: 11 शक्ति केंद्रों पर विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम हुआ आयोजित, PM ने सेल्फी विद डॉटर्स अभियान और बेटी बचाओ अभियान का किया जिक्र
बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह से सुना। शहर के 11 शक्ति केंद्रों पर विभिन्न बूथों पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां जगह-जगह पर प्रोजेक्टर लैपटॉप एवं टेलीविजन एवं अन्य साधनों पर इस कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया तथा वार्डवासियों को भी इस कार्यक्रम में विशेष आमंत्रण देकर कार्यक्रम को प्रसारित किया गया।
शहर में मन की बात के इस कार्यक्रम का यह वृहद स्वरूप देखने को मिला। जिसमें प्राय हर मोहल्ले में इस बार 11:00 से 11:30 के बीच में लोग टेलीविजन मोबाइल आदि के माध्यम से प्रधानमंत्री की बात सुनते हुए नजर आए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस बार विशेष प्रयत्न करके ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान किया था।
प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं का उल्लेख किया सेल्फी विद डॉटर्स अभियान और बेटी बचाओ अभियान का जिक्र किया। यूनेस्को जीएम के पत्र का वाचन किया तथा यूनेस्को जीएम ने पत्र के माध्यम से इस कार्यक्रम की बधाई एवं G20 की मेजबानी के लिए भी बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से देश में सकारात्मकता, व्यवस्था परिवर्तन आदि बदलाव आए है।
स्थानीय लघु उद्योग मंडल भवन में उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश पंजाबी द्वारा कार्यक्रम रखा गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु, नगर मंडल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, उप प्रमुख खेताराम कालमा, गणपत बांठिया, गोविंद मेघवाल, भरत मोदी, अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, कमलेश ढेलडिया, राजेंद्र सालेचा, नगराज प्रजापत, खेताराम प्रजापत आदि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग और श्रमिक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
भारी संख्या में मौजूद व्यापारी वर्ग ने पहली बार यह कार्यक्रम सुना और अपने अनुभव साझा किए कि हम इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम से हमेशा वंचित रहे। व्यापारियों ने कहा कि हम प्रत्येक माह इस कार्यक्रम को सुनेंगे। भाजपा द्वारा निर्धारित शक्ति केंद्रों में आर्यवीर शक्ति केंद्र पर बूथ अध्यक्ष राकेश अग्रवाल के निवास पर पार्षद हनुमान पालीवाल आदि कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम सुना। श्री कृष्ण शक्ति केंद्र पर बूथ अध्यक्ष धीरज चंदेल, शक्ति केंद्र संयोजक जगदीश चंदेल एवं वार्ड 28 के सभी वार्ड वासियों ने कार्यक्रम सुना जिसमें विस्तारक तेजसिंह राठौड़ मौजूद रहे।
भगवान महावीर शक्ति केंद्र पर शक्ति केंद्र संयोजक कांतिलाल हुंडिया, पार्षद सुनील वैष्णव, बूथ अध्यक्ष महेंद्र लुक्कड़, वासुदेव अग्रवाल, प्रमोद गोयल आदि लोग मौजूद रहे। आशापूर्णा बालाजी शक्ति केंद्र पर शक्ति केंद्र संयोजक अंबादान रावल के नेतृत्व में वार्डवासियों ने कार्यक्रम सुना। बाबा रामदेव शक्ति केंद्र पर बूथ अध्यक्ष सुरेश कोठारी एवं भाजपा युवा मोर्चा द्वारा एक विशाल कार्यक्रम बापूनगर बिजनेस पार्क में आयोजित किया गया। जिसमें युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत, नगर अध्यक्ष महेंद्र गौड़, अरुण सालेचा, किशोर जीनगर, निखिल मेवाड़ा, महेंद्र गोलिया आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
अटल शक्ति केंद्र पर दीनदयाल पार्क में वार्ड 11 12 13 14 के वार्डवासियों के साथ सभापति सुमित्रा जैन, महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं दमन नगरपालिका चेयरमैन सोनल पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी राजपुरोहित, शक्ति केंद्र संयोजक धर्मेंद्र दवे, सुरेश जैन, पारसमल भंडारी, रोहित जैन, बूथ अध्यक्ष बद्रीलाल भाटी, राजू खंडेलवाल, अनीता गुप्ता, दुर्गादेवी सोनी, सुशीला सालेचा समेत कई कार्यकर्ता एवं महिला शक्ति उपस्थित रही।
संकट मोचन बालाजी केंद्र पर झूमरलाल सार्जेंट, गोविंदसिंह कालूडी, विमल मालवीय, बूथ अध्यक्ष गौतम राठौड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बांटेस्वर शक्ति केंद्र पर शक्ति केंद्र संयोजक रामगोपाल राजपुरोहित, बूथ अध्यक्ष महेंद्र सोनी आदि ने वार्डवासियों को यह कार्यक्रम सुनाया। महालक्ष्मी शक्ति केंद्र संयोजक राजेश पूरी, बूथ अध्यक्ष अर्जुनदास वैष्णव, रामाराम सैन, आदि ने शास्त्री कॉलोनी में यह कार्यक्रम वार्डवासियों के साथ सुना। पार्षद रमेश पुरी के निवास पर स्थानीय वार्डवासियों ने यह कार्यक्रम सुना। महात्मा ज्योतिबा फुले शक्ति केंद्र पर यह कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय में मंगलाराम चौधरी, रमेश वैष्णव, लूणाराम माली आदि कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में मातृशक्ति के साथ यह कार्यक्रम सुना।
गुरु बालक नाथ शक्ति केंद्र पर पार्षद प्रतिनिधि सवाईराम सुथार, सुखदेव जीनगर, बजरंग गौड़, पारसमल जांगिड़ आदि कई कार्यकर्ता, वार्डवासी उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त विभिन्न कार्यकर्ताओं, पार्षदों, पदाधिकारियों ने अपने-अपने निवास पर इस कार्यक्रम को आयोजित किया तथा वार्डवासियों को 100वें संस्करण को सुनने के लिए प्रेरित किया।
Comments
Post a Comment