बांठिया ने बाबा रामदेव की जन्मस्थली अवतार धाम रामदेरिया में किये दर्शन, पूजा अर्चना कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना

बांठिया ने बाबा रामदेव की जन्मस्थली अवतार धाम रामदेरिया में किये दर्शन, पूजा अर्चना कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना


बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने बाबा रामदेव की जन्मस्थली अवतार धाम रामदेरिया उडु काश्मीर में बाबा रामदेवजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया ने बुधवार को उडु काश्मीर स्थित बाबा रामदेव की जन्मस्थली अवतार धाम पहुँचकर बाबा रामदेवजी के दर्शन कर पूजा अर्चना कर देश क्षेत्र में अमन चैन व खुशहाली की कामना की। बांठिया ने बाबा रामदेवजी से प्रार्थना कि वर्तमान की राज्य में कांग्रेस सरकार को सद्बुद्धि दे की राजस्थान में राइट टू हेल्थ बिल को वापिस ले। राज्य में पिछले दो हप्तों से प्राइवेट डॉक्टरों स्ट्राइक पर चल रहे है। जल्द से जल्द स्ट्राइक पूरी बंद कर काम पर लौटने की भी प्रार्थना की।

मंदिर पुजारी ने बाठिया को बाबा रामदेव की पूजा अर्चना करवाई। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट मंडल के कोषाध्यक्ष भुरचन्द जैन, नरसिंगराम, पुजारी बाबुलाल ने माला, तिलक लगाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस दौरान बांठिया के साथ मूलचन्द महाजन, भुरचन्द संकलेचा, बाबुलाल, सरपंच मोहनसिंह चारण, जालमसिंह गोदारा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहें।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया ने इस दौरान रास्ते में मोखाव, काश्मीर, रामदेरिया गाँवो में खेतों में किसानो से भी मिले। हाल ही में अतिवृष्टि से किसानो को काफी नुकसान हुआ है। खेतो में पकी हुई जीरा व इसबगोल की फसले खराब हो गई है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि जल्द से जल्द किसानो को मुआवजा दे।

Comments