जिलाध्यक्ष चौहान ने दिल्ली पहुंच वरिष्ठ नेता के स्वास्थ्य की ली जानकारी

जिलाध्यक्ष चौहान ने दिल्ली पहुंच वरिष्ठ नेता के स्वास्थ्य की ली जानकारी


बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी बालोतरा जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान मंगलवार को दिल्ली स्थित ILBS अस्पताल में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता व कल्याणपुर प्रधान उम्मेद सिंह अराबा से मुलाकात कर अस्पताल में कुशलक्षेप जानी। वहीं मुलाकात कर जिलाध्यक्ष चौहान ने बताया कि कुछ दिन पहले ही लिवर की समस्या हो रही थी। उसके पश्चात दिल्ली अस्पताल में जांच करवाई, जांच के दौरान चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन करने की बात कही। वहीं ऑपरेशन करवाने के बाद आज दिल्ली में मुलाकात कर कुशलक्षेप जानी।

आपको बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी उम्मेद सिंह अराबा के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है तथा समय-समय पर फोन के माध्यम स्वास्थ्य की जानकारी ले रही हैं। प्रधान उम्मेद सिंह अब स्वस्थ है। इस दौरान जिला मंत्री सोहन सिंह भायल, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिलीप शर्मा, बलाऊ जाटी गोकुल पटेल उपस्थित रहे।

Comments