कृष्णा सेवा संस्थान ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

कृष्णा सेवा संस्थान ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित


बालोतरा।
कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके उत्कृष्ठ जीवन के बारें में जानकारी प्रदान की गई। कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने अल्प आयु जीवनकाल में भी एक महान व्यक्ति की तरह जीवन जिया वो युवाओं के आदर्श माने जाते है जिसकी वजह से आज के दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 

दवे ने कहा कि उनके द्वारा शिकागो में आयोजित धर्म सभा में दिया गया भाषण आज भी लोगों के जेहन में जिन्दा है। संस्थान के मार्गदर्शक अशोक व्यास ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हिंदू धर्म के प्रखर वक्ता थे उन्होंने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के बाद कई देशों की यात्रा कर हिंदुत्व का प्रचार प्रसार किया था। गर्व से कहो हम हिंदू है का नारा स्वामी विवेकानंद की ही देन है। इस अवसर पर यातायात प्रभारी सुरेश कुमार, यातायात उप निरीक्षक पप्पाराम, आनंद दवे, विमल मालवीय, रमेश प्रजापत, किशोर पंवार सहित सदस्य मौजूद रहे।

Comments