भाजपा जिलाध्यक्ष चौहान ने आचार्य महाश्रमण के दर्शन कर प्राप्त किया आशीर्वाद, नशा मुक्ति का लिया संकल्प
भाजपा जिलाध्यक्ष चौहान ने आचार्य महाश्रमण के दर्शन कर प्राप्त किया आशीर्वाद, नशा मुक्ति का लिया संकल्प
इस अवसर पर आचार्य श्री ने कहा कि मनुष्य जीवन में कभी भी नशा नहीं करना चाहिए। नशा मुक्त जीवन जीने के बारे में बताया आचार्य श्री ने नैतिकता को अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। लोगों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करते हुए अपने प्रवचन में आचार्य ने कहा सदमार्ग पर चलकर ही मनुष्य मात्र का कल्याण संभव है मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म प्रत्येक जीव के लिए अपने हृदय में प्रेम उत्पन्न करना है। प्रत्येक जीव हम सबके लिए जरूरी है उन्होंने लोगों को समझाया नशा व्यक्ति और समाज दोनों को खोखला कर देता है नशा सेवन प्रत्येक बुराई की जड़ है। जिलाध्यक्ष चौहान ने आचार्य श्री को जानकारी देते हुए वर्तमान स्थिति परिस्थिति तथा अपने द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया।
Comments
Post a Comment