जेसीआई सुरभि बालोतरा ने सेवा कार्यों के साथ किया नए कार्यकाल का शुभारंभ
बालोतरा। जेसीआई सुरभि बालोतरा ने गौ सेवा से नए कार्यकाल की शुरुआत की। जेसीआई सुरभि सचिव दीपिका सालेचा ने बताया की वर्ष 2023 की शुरुआत गौ सेवा से की गई। वहीं सचिव ने बताया कि जेसीआई सुरभि की सदस्याओं ने आगामी दिनों में मानव सेवा, समाज सेवा और व्यक्तिगत विकास के कार्यकम के साथ वर्ष 2023 को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान अध्यक्ष बबिता बालड़, उपाध्यक्ष खुशी लूंकड, कोषाध्यक्ष प्रियंका संकलेचा, मीनाक्षी सालेचा, शिल्पा सिंघवी, लवीना अग्रवाल, पूजा जीरावाला, रेखा बालड़, मोना छाजेड़, पिंकी छाजेड़ आदि सदस्य मौजूद रहें।
Comments
Post a Comment