भाजपा जिलाध्यक्ष पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर

भाजपा जिलाध्यक्ष पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर


बालोतरा।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान शुक्रवार को पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के दौरे पर रहे। चौहान पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के चान्देसरा, भीमरलाई स्टेशन, खट्टू, दुदवा, आसोतरा तथा किटनोद आदि गांवों का दौरा किया तथा विभिन्न जनसमस्याओं को सुना और जल्द से जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

वहीं कुछ जन समस्याओं का तुरंत प्रभाव से अधिकारी से बातचीत कर जल्द से जल्द करवाने के दिशा निर्देश दिए गए। जिलाध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र के गांव में शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर ढाढंस भी बंधाया। क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री धन सिंह राजपुरोहित, गणपत सिंह भाटी, भाजपा युवा नेता कांतिलाल राजपुरोहित सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि साथ मौजूद रहे।

Comments