स्वामी विवेकानंद जयंती पर भाजपा नगर मंडल ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित
बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बालोतरा द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। स्वामी विवेकानंद वेदांत के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे उनका वास्तविक नाम नरेंद्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था।
वे रामकृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य थे। स्वामी विवेकानंद ने बड़े पैमाने पर भारतीय उपमहाद्वीप की यात्रा की भारत में स्वामी विवेकानंद को एक सच्चे देशभक्त सन्यासी के रूप में माना जाता है और उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेकर हम सब भी अपने जीवन में राष्ट्र और समाज सेवा में कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित होकर कार्य करें।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री भरत मोदी, भाजपा जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, मदन सिंह राजपुरोहित, नगर मंडल उपाध्यक्ष राजेश पुरी, भाजपा युवा नेता हितेश पटेल, दिनेश सैनी, किशोर जीनगर, वासुदेव अग्रवाल, मिश्रीमल सुथार, कपिल श्रीमाली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment