32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह: विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी
बालोतरा। शहर के निजी स्कूल में सोमवार को 32वें राष्ट्र सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता तथा समझाइश के कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि जीवन अनमोल है अत: इसकी सुरक्षा के लिए हमें यातायात नियमों की पालना कर स्वयं अपने को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते है। वहीं उपस्थित बच्चों को दोपहिया वाहन पर केवल एक या दो ही सवारी बैठने, वाहन संचालक के दौरान निर्धारित गति में वाहन चलाने, वाहनों को ओवरटेक नहीं करने, अपने वाहन को निर्धारित स्थान पर ही पार्क करने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही यातायात नियमों के उल्लघंन के कारण होने वाली परेशानियों तथा दंडात्मक कार्रवाई की भी जानकारी दी गई। इस दौरान संस्था प्रधान कमलेश बोहरा, कपिल बोहरा, सुदर्शन जुगतावत, वीणा बोहरा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।
Comments
Post a Comment