कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष दवे समाज सेवा पुरस्कार से सम्मानित
दवे ने पूर्व अध्यक्ष महेंद्र दवे शिवगंज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखिल भारत वर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर श्रीमाली समाज की सर्वोच्च संस्था है जिसमें पुरे भारत से श्रीमाली ब्राह्मण जुड़े हुए है इतने बड़े मंच पर सम्मानित होना मेरे लिए और कृष्णा सेवा संस्थान के प्रत्येक सदस्य के लिए गर्व की बात है। हमारे द्वारा की गयी सेवाओं का प्रतिफल है।
इससे पूर्व धर्मेन्द्र दवे जिला स्तर पर जिला कलेक्टर द्वारा, उपखण्ड अधिकारी द्वारा सहित, विप्र शिरोमणि विप्र रत्न, स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा रत्न, महावीर इंटेरनेशनल, रोटरी क्लब व कई समाज सेवी संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित हो चुके है। कृष्णा सेवा संस्थान के मार्गदर्शन मंडल सदस्य पारस भंडारी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दवे द्वारा संचालित कृष्णा सेवा संस्थान में सेवा के प्रत्येक प्रकल्प में निरन्तर कार्य किए जा रहे है जो सराहनीय है ये वास्तविक सम्मान के हक़दार है।
इसके साथ ही दवे राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष, अंतराष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ में प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारत वर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज में युवा राष्ट्रीय संयोजक सहित विभिन्न समाज सेवी पदों पर अपनी भूमिका निभा रहे है।
इस अवसर पर अखिल भारत वर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज के नव नियुक्त अध्यक्ष विधुशेखर दवे, कृष्णा सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष पवन गहलोत, सचिव दीपक परमार, महामंत्री डॉक्टर चंद्रेश सोनी, संयोजक डॉक्टर हेमन्त खियानी, नगर प्रभारी विमल मालवीय सहित श्रीमाली समाज बालोतरा अध्यक्ष कांतिलाल व्यास, महेंद्र दवे, विपिन दवे, सोहनलाल दवे, विमल त्रिवेदी ने दवे को बधाई देते हुए ख़ुशी जाहिर की है।
Comments
Post a Comment