बांठिया रहे क्षेत्र के दौरे पर, किसानों को केसीसी की क़िस्त जारी करवाने को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पुनिया को दी जानकारी
बांठिया रहे क्षेत्र के दौरे पर, किसानों को केसीसी की क़िस्त जारी करवाने को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पुनिया को दी जानकारी
बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने शुक्रवार को विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए लोगो से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुन सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर निस्तारण का भरोसा दिलाया।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने पचपदरा, कूड़ी, सरवड़ी, नेवरी, थोब आदि क्षेत्रों का दौरा कर अनेकों समाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की। वहीं मन्दिर मठों में पूजा अर्चना कर देश में अमन चैन व खुशहाली की कामना की। इस दौरान ग्रामीणों ने बांठिया को बताया कि गाँवो में बिजली, पानी की समस्या के साथ केसीसी क़िस्त जारी नही हुई है। जिस पर बांठिया ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया से वार्ता कर कहा कि सरकार को पत्र लिखकर अविलंब किश्त जारी करवाने की मांग की।
इस दौरान एमबीआर पीजी महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष स्वरूप सिंह सेतराऊ, उम्मदे सिंह, किशनसिंह भाटी, रूपाराम सुथार, नेमीचंद बारूपाल सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहें।
आवश्यक घरेलू सामग्री दी
भारतीय जनता पार्टी व श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सामाजिक सरोकार का निर्वहन करते हुए बालोतरा शहर बालकनाथ कुटिया के समीप रहने वाले राणाराम जोशी के घर में उनकी बच्ची की शादी पर आवश्यक राशन सामग्री, बर्तन व सहायता राशि सौंपी।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने कहा कि कार्यकर्ता ने जानकारी दी की राणाराम जोशी की माली हालत बहुत खराब है व घर पर बेटी की शादी है। भाजपा व ट्रस्ट हमेशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के साथ खड़ा रहकर उनके सुख दुख में भागीदारी निभाई है। इस दौरान पीरसिंह सेतराऊ, छात्र संघ अध्यक्ष स्वरूपसिंह, तैय्यब खान, राणीदान रावल, भागीरथ संत सहित अनेकों लोग मौजूद थे।
Comments
Post a Comment