कृष्णा सेवा संस्थान: गौ सती उज्जवल माता धाम में किया सुन्दर कांड पाठ
रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा
बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे व संस्था के मार्गदर्शन मंडल सदस्य पूर्व सभापति पारस भंडारी के नेतृत्व में गौ सती उज्जवल माता धाम में शनिवार को सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया।
कृष्णा सुन्दर काण्ड समिति के अध्यक्ष ईश्वर दास ने बताया कि बालाजी धाम साल्ट पचपदरा के 11 वर्ष से ख़डी तपस्या में लीन 108 योगीराज खड़ीश्वरी राजनाथजी महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व सरपंच व पंचायत समिति सदस्य मोहनसिंह राजपुरोहित व तिरसिंगड़ी ग्रामवासियों द्वारा सती माता मंदिर में कृष्णा सुन्दर काण्ड समिति के सचिव भंवरदास, उपाध्यक्ष प्रेमदास, सचिव गणपत अवस्थी, कोषाध्यक्ष बालूदास, श्रवण माली, अचलदास सहित सदस्यों द्वारा सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन रखा गया।
कृष्णा सेवा संस्थान के अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि कृष्णा सुन्दर काण्ड समिति द्वारा निरंतर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होता रहता है, जिसमें कृष्णा सेवा संस्थान के समस्त सदस्य अपनी सक्रिय भूमिका निभाते है और सुन्दर काण्ड प्राप्त राशि का गौ सेवा में उपयोग किया जाता है।
योगीराज खडेश्वरी महाराज द्वारा संस्थान की सेवाओं की सराहना करते हुए सभी सदस्यों का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर कृष्णा सुंदर काण्ड समिति नगर प्रभारी विमल मालवीय, आनंद दवे, विपिन दवे, अशोक राजपुरोहित, मुलसिंह देवड़ा सहित सदस्य मौजूद रहें।
Comments
Post a Comment