आजादी का अमृत महोत्सव: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जन जागरण कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा
बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी बालोतरा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आज जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा मंडल महामंत्री कमलेश ढेलरिया ने बताया कि बालोतरा नगर एवं बिठूजा सहित क्षेत्र की विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों को तिरंगा झंडा देकर जन जागरूकता हेतु उन्हें 75वां आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर-घर तिरंगा अभियान को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई एवं सबसे अनुरोध किया गया कि आप सभी अपने घरों पर तिरंगा झंडा नियम कायदों के तहत् फहराए। तिरंगे की आन बान और शान के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों के सम्मान के लिए इस गौरवशाली अभियान को सफल बनाने हेतु सभी देशवासी 13, 14, 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति की भावना को प्रकट करें।
इस अवसर पर भाजपा जिलाधक्ष महेश बी चौहान, पुर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, नगर परिषद सभापति सुमित्रा देवी जैन, पूर्व पालिका अध्यक्ष पारसमल भंडारी, भाजपा जिला महामंत्री भरत मोदी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, विजय चौधरी, कार्यक्रम जिला संयोजक गोपाल पारीक, उमाराम पटेल, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे, रमेश भंसाली, नगर उपाध्यक्ष अंबादान रावल, राजेश पूरी, पार्षद बाबूलाल चौधरी, हनुमान घांची, पारसमल भाटी, मिश्रीमल सुथार, वासुदेव अग्रवाल, राजेश सांखला, किशोर जीनगर, लक्ष्मण गहलोत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment