सामाजिक सद्भावना का सन्देश देते हुए मनाया रक्षाबंधन
रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा
बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा रक्षा बंधन पर सामाजिक समानता और समरसता का संदेश दिया गया। साथ ही तिरंगा बांटकर घर घर तिरंगा फहराने का सन्देश दिया गया।
कृष्णा सेवा संस्थान के अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि संस्था द्वारा रक्षा बंधन के अवसर पर सदस्यों द्वारा सांसी बस्ती की महिलाओं और बेटियों से राखी बंधाई गयी और रक्षा बंधन के पावन पर्व की जानकारी देते हुए उनको उपहार भी बांटे गए। उन्होंने बताया गया कि प्रत्येक भारतवासी आपस में भाई बहन है जिसमें कोई जाति, ऊंच नीच और भेदभाव का कोई स्थान नहीं है। हम सभी को अपने त्यौहार ऐसी बस्तीयों में मनाकर सामाजिक समानता का सन्देश देना होगा तभी आपसी दूरियां कम होंगी और हमारा देश सशक्त बनेगा और हम सभी को महिलाओं का सम्मान करना होगा। बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी होंगी ये राखी से बढ़कर एक रक्षा सूत्र है।
संस्थान के मार्गदर्शन मंडल सदस्य पूर्व सभापति पारस भंडारी ने कहा कि सांसी समाज द्वारा बहुत ही अनुशाषित कार्यक्रम को सम्पन्न करवाया गया तो संस्थान द्वारा समाज की सक्रियता को देखते हुए समाज के अध्यक्ष राजाराम, रमेश, रेखाराम, राजूराम का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
नगर प्रभारी विमल मालवीय ने मौजूद लोगों को रक्षाबंधन और तिरंगे को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर आनंद दवे, विपिन दवे, संगठन मंत्री मुकेश सिंह, विजय त्रिवेदी, भजन गायक गणपत सिंह, मुलसिंह देवड़ा व सदस्य मौजूद रहें।
Comments
Post a Comment