आजादी का अमृत महोत्सव: हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान, निकाली तिरंगा रैली
रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में आजादी के 75वें वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराने के लिए आह्वान कर रहे हैं। लोगों में जागरूकता लाने के लिए तिरंगा झंडे का वितरण कर तिरंगा रैली का आगाज किया। उन्होंने कहा कि देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है हम सभी मिलकर इस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाये हर घर तिरंगा फहराये जो भारत के लिए एक नया इतिहास हो।
इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष नेमीचंद बारूपाल, वर्तमान अध्यक्ष प्रत्याक्षी स्वरूप सिंह सेतराऊ, भरत सिंह भाटी, कवराज सिंह भाटी, राजू प्रजापत, प्रवीण भाटी, सवाईसिंह मिठड़ा, सुमित रामावत, विनोद घारू, हरीश घारू, प्रतीक बांठिया, सवाई सिंह, भूपेंद्र माली, शाहरुख खिलजी, साहिल खान, करण सिंह जागसा, प्रकाश प्रजापत आदि मौजूद रहें।
Comments
Post a Comment