भाजयुमो ने डोटासरा को काले झंडे दिखा विरोध प्रदर्शन किया।

भाजयुमो ने डोटासरा को काले झंडे दिखा विरोध प्रदर्शन किया।

रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा


बालोतरा।
भाजयुमो कार्यकर्ताओ द्वारा पचपदरा बाईपास पर रीट परीक्षा मे धांधली व महाराणा प्रताप पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। युवामोर्चा जिला मीडिया प्रभारी निखिल अवस्थी ने बताया की भाजयुमो जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करणोंत के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध कर नारेबाजी की गयी। डोटासरा कांग्रेस के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए आए थे। भाजयुमो के कार्यकर्ता उनके वाहन के सामने आ गए। उनके हाथ में काले झंडे थे और उन्होंने डोटासरा के खिलाफ नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा अपशब्द का भी प्रयोग किया गया। प्रदेश की दमनकारी कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र को भूल कर भाजयुमो कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लेने का प्रयास किया और जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की गयी है। साथ ही डोटासरा का कांग्रेस द्वारा पचपदरा में स्वागत कार्यक्रम था, लेकिन विरोध के कारण गाड़ी से नीचे नहीं उतर पाए।

भाजयुमो जिला मंत्री केवलचंद मेघवाल, कृष्ण बोराना, बालोतरा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र गौड़, पचपदरा मंडल अध्यक्ष गणपत खारवाल, मोहित खारवाल, जगदीश माली पचपदरा, प्रिंस कांकरिया, सुमित रामावत, रामू वैष्णव सहित कार्यकर्ता साथ रहे।

Comments