क्षेत्र भर में चोरी की बढती वारदातों पर अकुंश लगाने की मांग: गोविंद सिंह राजपुरोहित

क्षेत्र भर में चोरी की बढती वारदातों पर अकुंश लगाने की मांग: गोविंद सिंह राजपुरोहित

रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा

बालोतरा। उपखंड क्षेत्र में प्रतिदिन चोरी की वारदातों धडल्ले से हो रही हैं। चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं लेकिन प्रशासन इन पर अकुंश लगाने में नाकामयाब दिखाई दे रहा है।


भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद सिंह राजपुरोहित कालूडी ने मुख्यमंत्री राज्यपाल के नाम पत्र लिखकर के क्षेत्र भर में हुई चोरी की घटनाओं का अगर खुलासा नहीं होता है तो भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में विशाल रूप में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

राजपुरोहित ने कहा कि प्रशासन की नाकामी कहें या अधिकारियों की गैरजिम्मेदार रवैया कहे, पुलिस प्रशासन की ढीले रवैए के कारण क्षेत्र में लगातार वारदातें होती जा रही है। अभी तक एक भी घटना का खुलासा नहीं हो पाया है तथा घटनाओं की लिस्ट लंबी है।

पिछले काफी समय से बालोतरा ग्रामीण क्षेत्र में कल्याणपुर थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां हो रही हैं। प्रशासन अति शीघ्र इन खुलासा करें अन्यथा भाजपा किसान मोर्चा धरना प्रदर्शन करेगी।

Comments