भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजपुरोहित रहें ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर
रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद सिंह राजपुरोहित कालूड़ी ने कल्याणपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया। वहीं राजपुरोहित ने ग्रामीणों से रूबरू हो कर उनकी समस्याओं को सुना।
राजपुरोहित ने पटाऊ गांव में आयोजित राजपुरोहित समाज के सामाजिक समरसता कार्यक्रम में उपस्थित होकर गंगा प्रसादी में भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न गांव के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे मंडली, खेड़ा में सुथार समाज के सामाजिक कार्यक्रम में भाग लिया। कल्याणपुर, बागलोप में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में भाग लिया।
उसके बाद में आम-जनता की समस्याओं को जाना साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान हित में जो निर्णायक फैसले लिए जा रहे हैं उसके बारे में भी किसान भाइयों को अवगत करवाया।
ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत पानी की समस्या पशुओं के लिए सारे की समस्या सड़कों का नवीनीकरण इन सभी समस्याओं के बारे में भी ग्रामीणों ने अपनी मांगे रखी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस दौरान साथ में भाजपा जिला महामंत्री सुखदेव जीनगर, वरिष्ठ नेता झूमर लाल सार्जेंट, किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष रेवतदान चारण, बालोतरा शहर विस्तारक दुर्ग सिंह राजपुरोहित, दिलीप शर्मा, बनाराम चौधरी, खेताराम कड़वासरा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दशरथ सिंह राजपुरोहित सहित कई कार्यकर्ता साथ मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment