रीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर विधानसभा घेराव, प्रदेश के सभी जिलों से पहुंचे हजारों कार्यकर्ता

रीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर विधानसभा घेराव, प्रदेश के सभी जिलों से पहुंचे हजारों कार्यकर्ता

रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा


बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में रीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर विधानसभा घेराव में प्रदेश के सभी जिलों से और सभी मोर्चों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद सिंह राजपुरोहित कालूडी के नेतृत्व में भी बाड़मेर बालोतरा से सैकड़ों कार्यकर्ता विधानसभा घेराव कार्यक्रम में पहुंचे और राजस्थान की सरकार को जगाने का काम किया। रीट परीक्षा में धांधली को लेकर के सीबीआई जांच की मांग को लेकर के प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर सरकार की हठधर्मिता के चलते विरोध प्रदर्शन में लाठीचार्ज किया गया।

विधानसभा घेराव में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बाड़मेर रणवीर सिंह भादू, बालोतरा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जय राम प्रजापत, युवा नेता दुर्ग सिंह राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष दशरथ सिंह राजपुरोहित, नारायण सिंह मालानी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Comments