भाजयुमो ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

भाजयुमो ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा

बालोतरा। पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ गुरुवार को सेकंड रेलवे क्रॉसिंग हनुमंत भवन के आगे प्रदर्शन किया तथा कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका।


युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी निखिल अवस्थी ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह करणोंत के नेतृत्व में यह पूरा मोर्चा निकाला गया। करणोंत ने कहा कि प्रधानमंत्री का इस तरीके से रास्ता रोका जाना एक सुनियोजित षड्यंत्र है जनमत का अपमान है। यह कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव में हार के डर से पंजाब में पीएम मोदी के कार्यक्रमों को विफल करने की हर संभव कोशिश की है। यह प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एक बड़ी चूक थी।

इस आंदोलन के दौरान बालोतरा जिला उपाध्यक्ष अरुण चौधरी भाजपा वरिष्ठ नेता झूमर लाल सार्जेंट, जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, भाजपा नगर अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, जिला महामंत्री रमेश प्रजापत, जिला मंत्री केवलचंद मेघवाल, दिनेश सुंदेशा, हितेश पटेल, राजेंद्र सालेचा, पार्षद महेश परिहार, हीरालाल गोयल, कृष्ण बोराणा, जगदीश जाखड़, राजेश सांखला, रूपाराम प्रजापत, लूणाराम माली, गौतम चंदेल, सुमित रामावत, गोविंद सुंदेशा, किशोर जीनगर, अंकित व्यास आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Comments