प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल: भाजपा
रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा
बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बालोतरा द्वारा प्रदेश में हो रही अपराधिक घटनाओं के विरोध में राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया। भाजपा मंडल महामंत्री मुकेश गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में हो रही अपराधिक घटनाओं के विरोध में भाजपा नगर मंडल द्वारा राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन दिया गया।
जिसमें प्रदेश की कांग्रेस सरकार जो हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है एवं प्रदेश में आए दिन अपराधिक घटनाएं हो रही है हाल ही में मंगलवार की रात को अलवर में एक मूक-बधिर बच्ची से गैंगरेप कर दरिंदगी की जो घटना की गई वह प्रदेश के आमजन को झकझोर देने वाली घटना है ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगे एवं अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए राज्यपाल के नाम ज्ञापन उपखंड कार्यालय बालोतरा में दिया गया।
इस अवसर पर पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद सिंह कालूडी, भाजपा जिला महामंत्री सुखदेव जीनगर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मदन चौपड़ा, गोपाल पारीक, भवानी सिंह टापरा, जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, सोहन सिंह भायल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत, रमेश भंसाली, महावीर माली, लक्ष्मण पंवार, हनुमान घाची, गौतम जीनगर, साबीर भाई, हितेश पटेल, महेंद्र लखारा, दिनेश सिंह राजपुरोहित कालूडी, दिनेश सुंदेशा, केवल चंद मेघवाल, गौतम, महेंद्र गौड़, सीताराम माली, कमलेश ढेलड़िया, दुर्ग सिंह राजपुरोहित, रवि सोनी, किशोर जीनगर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment