समर्पण निधि अभियान में सभी अवश्य सहयोग करे:-बांठिया

समर्पण निधि अभियान में सभी अवश्य सहयोग करे:-बांठिया

रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा

बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य व आजीवन सहयोग समपर्ण निधी अभियान के जोधपुर सभाग सहसंयोजक गणपत बांठिया ने भाजपा बालोतरा जिले के प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में भाग लेकर निधि अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा की।


भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व आजीवन सहयोग समपर्ण निधी अभियान जोधपुर सभाग सह संयोजक गणपत बाठिया ने भाजपा आजीवन सहयोग निधि अभियान के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि आजीवन सहयोग निधि पार्टी तीन चरणों मे कर रही है।प्रथम चरण 8 फरवरी तक चलेगा जिसमे में अपेक्षित सूची के भाजपा नेता, पदाधिकारी व भाजपा समर्थक लोगो, सस्थाओं व ट्रस्टों के पास पहुँचकर समपर्ण राशि के चैक लिए जायेगे। उन्होंने ने कहा कि भाजपा में स्वालंम्बी सुचिता बनी रहे इस हेतु भाजपा का यह अभियान भाजपा के समर्थक उन सभी लोगो के पास पहुँचकर स्वेच्छा से समर्पण राशि लेगी।बांठिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि दो हजार से ऊपर तक कि राशि अवश्यरूप चैक से लेकर उसके ऊपर पीएएन नम्बर लिखना होगा।भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग ले जिससे पार्टी स्वालंम्बी बने।

बाठिया ने आजीवन सहयोग निधि अभियान के जोधपुर सभाग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब तक इस अभियान में 2 करोड़ 28 लाख 78 हजार रुपये आये है जिसमे जोधपुर उत्तर11.26 लाख,जोधपुर दक्षिण 3 लाख, जोधपुर शहर 85 लाख, बाड़मेर 22.50 लाख,जैसलमेर 11 लाख, जालोर 51 लाख, बालोतरा 15 लाख, सिरोही 22 लाख व पाली 08.2 लाख रुपये आये है। बाठिया ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले व व्यवस्था में सहयोग करने वाले का आभार व्यक्त किया।







Comments