भामाशाहों ने इलाज के लिए किया सहयोग, गीता प्रजापत के स्वास्थ्य में काफी सुधार

रक्तकोष मित्र मण्डल सेवा संस्थान ने की पहल, गीता को मिला नया जीवन

रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा

बालोतरा। के रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान द्वारा सीटी लाइट अस्पताल में भर्ती मानसिक रूप से कमजोर, गरीब, निर्धन, बेडसोर बीमारी से गर्सित गीता प्रजापत के सेहत में काफी सुधार है। संस्थान कोषाध्यक्ष मोहम्मद रमजान ने बताया की जब से भर्ती किया उसके बाद काफी सुधार है और अब गीता ने खाना भी शुरू कर दिया है और हजारों लोगों की दुआओं से बहिन गीता जल्द ठीक होगी। 


बालोतरा पुलिस थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल गणेश खोथ ने अपने जन्मदिन पर अस्पताल पहुंच गीता के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग किया और बताया की जन्मदिन पर फालतू खर्च नही करके मानवता के नाते फर्ज अदा किया। वही गीता के इलाज में सीटी स्कैन महेंद्र कुमार माली द्वारा करवाई गई। एम्बुलेंस चालक रोशन माली ने कहां कि गीता के लिए हर समय एम्बुलेंस निशुल्क रहेगी। इलाज के दौरान अध्यक्ष दिनेश प्रजापत, घेवर राठौड़, रावत बौद्ध, छगन लाल प्रजापत, जोगा राम डांगी, विक्रम सिंह चारण, देवेंद्र राजपुरोहित, पंकज डाबी, बालू दवे, नरपत सिंह उमरलाई, नारायण साई, अनोप दर्जी, वीर सिंह सूर्या रेस्टोरेंट, राजूराम गोल सहित कई सदस्य समय समय पर इलाज में अपनी जिम्मेदारी से काम कर रहे है।







Comments