पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर याद किया
रिपोर्टर योगेश सोनी @बालोतरा
बालोतरा। श्री चम्पलाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर याद किया।
बांठिया ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयीजी ने कहा था सता का खेल तो चलेगा, सरकारे आएगी व जाएगी पार्टियां बनेगी बिगड़ेगी मगर यह देश रहना चाहिए इस देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए आज वाजपेयी की जन्म जयंती पर नमन करते हैं।
उन्होंने ने कहा कि अटलजी ने जनसघ से लेकर भाजपा तक छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते थे। जब प्रदेश के मारवाड़ दौरे पर आते थे तो पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत व राजमाता विजयराजे सिंधिया के साथ जनसंघ के नेता पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया के साथ वार्ता करते व उनके भाषणों को सुनने के जन सैलाब उमड़ता था। अकाल के उस भयानक दौर में पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया के साथ मिलकर विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर ग्रामीणों से रूबरू हुए थे।उन्होंने ने कहा कि वाजयेपी जी आम जन मानस के दुखों को अपना दुख मानकर उनकी सेवा की थी।
बांठिया ने कहा कि वाजयेपी के समय कार्यकर्ताओं का जो निर्माण होता था वह अभूतपूर्व व कर्मठता के साथ होता था। बाठिया ने सभी कार्यकर्ताओं व ट्रस्ट के सदस्यों को अटल के जन्म जयंती की शुभकामनाएं दी। उनकी प्रेरणा से श्री चंपालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट सामाजिक सरोकार निभा रहा है।
Comments
Post a Comment