बालोतरा में भाजपा का जिला संगठन पर्व कार्यशाला का हुआ आयोजन


बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा संगठन पर्व कार्यशाला के दूसरे चरण की बैठक का आयोजन लघु उद्योग भारती कार्यालय में किया गया। यह बैठक संगठन पर्व चुनाव प्रक्रिया के तहत आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य अतिथियों में पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, जिला प्रभारी राजेंद्र बोराणा, मुख्य वक्ता राजेंद्र कुमार गहलोत, जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि इस अवसर पर जिला चुनाव अधिकारी सतीश चंदेल, कलस्टर पर्यवेक्षक गोवर्धन वर्मा, जिला चुनाव सह प्रभारी महेश बी. चौहान, पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी, सदस्यता अभियान जिला संयोजक मालाराम बावरी, सक्रिय सदस्यता अभियान संयोजक खेताराम प्रजापत, जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा और सुखराम विश्नोई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

संगठन पर्व की महत्ता पर चर्चा

जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि साधारण और सक्रिय सदस्यता अभियान में बालोतरा जिले ने लक्ष्यों को लगभग पूरा कर लिया है। उन्होंने संगठन पर्व चुनाव में निष्पक्षता के साथ निष्ठावान कार्यकर्ताओं को चुनने पर बल दिया। कलस्टर पर्यवेक्षक गोवर्धन वर्मा ने संगठन की नींव बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष को बताया और निष्पक्ष चुनाव की आवश्यकता जताई।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान में यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई समर्पित कार्यकर्ता वंचित न रहे। उन्होंने व्यक्तिगत द्वेष से बचते हुए संगठन हित को प्राथमिकता देने की बात कही।

मुख्य वक्ता राजेंद्र कुमार गहलोत ने कहा कि संगठन को ऐसे कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है, जो तन, मन और धन से योगदान दे सकें। उन्होंने व्यक्तिगत दुर्भावनाओं को छोड़कर पार्टी हित में निर्णय लेने का आह्वान किया।

संगठन निर्माण पर जोर

जिला चुनाव अधिकारी सतीश चंदेल ने मंडल अध्यक्ष और मंडल चुनाव प्रभारी को 5 दिसंबर तक बूथ अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने ईमानदारी और योग्यता के आधार पर पदाधिकारियों का चयन करने की बात कही।

जिला प्रभारी राजेंद्र बोराणा ने जातिवाद और परिवारवाद से दूर रहकर संगठन में समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रमुखता देने की आवश्यकता पर बल दिया।

सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल और पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति की बात कही।

सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में पूर्व सभापति पारस भंडारी, सुमित्रा जैन, प्रभा सिंघवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बालोतरा नगर अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया।

Comments