बालोतरा। समाज सेवा में समर्पित राजूराम गोल ने अपने 30वें रक्तदान के साथ अपना जन्मदिन मनाया। कम उम्र में समाज सेवा के प्रति समर्पण और रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रसिद्ध राजूराम ने जरूरतमंदों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया है।
राजूराम बालोतरा में सामान्य व्यापार करते हैं और पूर्व में पंचायत समिति सदस्य भी रह चुके हैं। रक्तदान के प्रति उनकी लगन और समर्पण का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे एक कॉल पर ही अपनी दुकान छोड़कर जरूरतमंद की मदद के लिए पहुंच जाते हैं।
34 रक्तदान शिविरों का आयोजन कर 1800 यूनिट रक्तदान करवाया
पिछले साल राजूराम ने 34 रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन कर करीब 1800 यूनिट रक्तदान करवाया। इसके साथ ही वे रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान से जुड़े हुए हैं, जहां उनके जैसे कई युवा रक्तदान और अन्य समाजसेवी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
फालतू खर्च छोड़ सेवा का संकल्प
राजूराम का मानना है कि जन्मदिन पर फालतू खर्च करने के बजाय समाज सेवा के माध्यम से इसे मनाना ज्यादा सार्थक है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर रक्तदान जैसे महान कार्य से न केवल मानवता का धर्म निभाया जा सकता है, बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा भी बन सकते हैं।
कार्यक्रम में शामिल रहे समाजसेवी और गणमान्य लोग
इस मौके पर रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान के अध्यक्ष पंकज सिंह डाभी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद रमजान, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चारण, जिला संयोजक महेंद्र परिहार, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश माली, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष छगन जोगसन, अनोप दर्जी, तेजाराम पटवारी, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश माली, किशन गहलोत, धीरज पंवार, नरेंद्र सलुंदिया, महिला कार्यकर्ता लीला कुमारी, देवेंद्र राजपुरोहित, डॉक्टर खेताराम बेनिवाल, हेमाराम, मानक देवपाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष छगन जोगसन, कल्याण सिंह सिनली, प्रपुल शर्मा और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि रक्तदान के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी प्रेरणादायक है। मोहम्मद रमजान ने राजूराम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गोल ने 30वीं बार रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया है। राजूराम के इस कार्य ने युवाओं को प्रेरित किया है और उनके प्रयासों को सभी ने सराहा।
Comments
Post a Comment