बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान के अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे का जन्मदिन आज सेवा कार्यों के साथ मनाया जाएगा। संस्थान उपाध्यक्ष इंजिनियर पवन गहलोत ने बताया कि कृष्णा सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे का जन्मदिन सभी सदस्य सेवा कार्य के साथ मनाएंगे। जिसमें जरूरत बस्ती में भोजन पैकेट वितरण, वृक्षारोपण, मासिक राशन वितरण व गौ सेवा के कार्य किए जायेंगे। इसके साथ सभी सदस्यों द्वारा उनको बधाई व शुभकामनायें दी जाएगी व शाम को आयोजित कवि सम्मेलन में भी जन्मदिन का संक्षिप्त कार्यक्रम रखा जाएगा। जिसमें सभी सदस्य सम्मिलित होंगे।
Comments
Post a Comment