ब्रह्मपुरी के राजा को लगाया छप्पन भोग का प्रसाद, महिला मंडल ने एक से बढकर मधुर भजनों की दी प्रस्तुति
बालोतरा। शहर के कृषि मंडी जोगीदास स्ट्रेट नई ब्रह्मपुरी में रविवार को सिद्धि विनायक गणपति महोत्सव के दौरान ब्रह्मपुरी के राजा के छप्पन भोग अन्नकूट महोत्सव का आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी निखिल अवस्थी ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी नई ब्रह्मपुरी में ब्रह्मपुरी के राजा का गणपति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। लगातार 7 सालों से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। गणपति महोत्सव के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम व खेलकूद की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। महोत्सव के दौरान रविवार को सिद्धि विनायक ब्रह्मपुरी के राजा को छप्पन भोग अन्नकूट का भोग लगाया गया। अन्नकूट भोग मे फल फ्रूट, मेवा, मिठाई, सब्जी, पुड़ी सहित अलग-अलग व्यजनों का भोग लगाया गया। वहीं महिला मंडल ने सभी देवी देवाताओं के एक से बढकर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई है।
इस दौरान राजस्थान ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सत्यनारायण अवस्थी, पं शिवप्रसाद द्विवेदी, भवंरलाल दवे, कान्तिलाल अवस्थी, कैलाश दवे, मानवेन्द्र व्यास, करणसिंह, नरेंद्र व्यास, कृष्णकांत दवे, अशोक अवस्थी, तरूण भानावत, राजेश व्यास, अंकित व्यास, दिनेश दवे, तेजप्रकाश अवस्थी, हेमेंद्र जांगिड़, यश दवे, कैलाश दवे, आयुष दवे, मघराज दवे, शशिकला अवस्थी, सिपंल शर्मा, निधि दवे, शोभा अवस्थी, रानु अवस्थी, जिनल व्यास, नंदनी अवस्थी, अमिता व्यास, नीरू दवे, रेखा दवे, सानू दवे आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment