सर्वप्रथम जिला संयोजक मालाराम बावरी ने जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु को सदस्य बनाकर कार्यक्रम की रुपरेखा रखी गई। राजगुरु ने कहा कि बूथ स्तर तक भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए हम सभी को भाजपा के साथ सदस्यों को जोड़ना है व प्रत्येक सदस्य का दुपट्टा पहनाकर सम्मान करना है।
उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा सक्रिय सदस्य बनाकर जिले को पुरे प्रदेश में अग्रणी रखकर भाजपा के परिवार को विशाल बनाने में अपना योगदान देना है। भाजपा ही देश का एक ऐसा पारदर्शि राजनितिक संगठन है जो सदस्य बनाने की प्रक्रिया को पुन: लागू कर रहा है पिछले 13 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनितिक संगठन है और अब संख्या लगभग दुगुनी होने वाली है जिले में दिए गए हमारे लक्ष्य से भी आगे बढ़कर हम इस अभियान में सदस्यों को जोड़ेंगे व भाजपा संगठन को मजबूत करेंगे।
सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल व अरुण चौधरी ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर हम सभी आमजन से सम्पर्क करके आज से इस अभियान को विधानसभा क्षेत्र में लोगो को इसकी प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी उन्होंने कहा कि नमो एप्प से व अपने मोबाइल से 8800002024 पर मिस कॉल करके भाजपा के सदस्य बन सकते है।
किसान मोर्चा द्वारा पोस्टर विमोचन करके सदस्य अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पप्पू विश्नोई व किसान मोर्चा सदस्यता अभियान के संभाग सह संयोजक खेताराम प्रजापत उपस्थित रहे। जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा ने मंच का संचालन किया व आभार जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे द्वारा ज्ञापित किया गया।
Comments
Post a Comment