युवा नेता हमीर सिंह राजपुरोहित थोब ने बताया कि राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री व टोंक के विधायक सचिन पायलट का जन्मदिन आज धुमधाम से मनाया गया। उनको जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। तथा इनके दीर्घ आयु की कामना करता हूं। जन्मदिन के दिन बालोतरा स्थित अन्नपूर्णा गौशाला में गौ माता को हरा चारा, गुड़ खिलाकर तथा केक काटकर जन्मदिन मनाया। सचिन पायलट युवाओं के लिए प्रेरणादायक नेता है। उन्होंने यह भी कहा कि सचिन पायलट अपने पिता के पदचिन्हों पर चलकर राजस्थान की राजनीति में एक अलग अलख जगाई है। राजस्थान के युवा आज सचिन पायलट को अपना आईडियल मानकर राजनीति कर रहे हैं।
वहीं कार्यक्रम के दौरान युथ कांग्रेस पचपदरा विधानसभा अध्यक्ष असरफ अली ने कहा कि आज पुरे राजस्थान में पायलट का जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन पायलट ने उप मुख्यमंत्री रहते हुए पुरे राजस्थान में अनगिनत विकास कार्य करवाए गए। वर्तमान में विपक्ष में रहते हुए भी राजस्थान के विकास को और बेहतर बनाने का कार्य कर रहे हैं। तमाम युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की तरफ से जन्मदिन की बधाई देता हूं। इस दौरान गिरधारी गोदारा, फिरोज खान कल्याणपुर, जगदीश सिंह, जीतुसिंह, जोगराजसिंह, ठाकरराम आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment