बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया।
प्रदेश भाजपा के आह्वान पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित हो रहे सेवा पखवाड़ा के पहले दिन विभिन्न गौशाला में चारा व गुड़ का वितरण किया।
बुधवार को सवेरे सर्वप्रथम गणेश भगवान की पूजा अर्चना कर उनके दीघार्यु की कामना की। उसके बाद ने क्षेत्र की विभिन्न गौशाला में गौ माता को हरा चारा व गुड़ खिलाकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।
Comments
Post a Comment