बालोतरा। इनरव्हील क्लब बालोतरा द्वारा श्री बाबा रामदेव सेवा कैंप (बाबा की झोपड़ी) गोपडी में भाद्रपद वद दूज से भाद्रपद सुद दूज तक लगभग 15 दिन के लिए बाबा रामदेव पैदल यात्रियों के लिए सेवा कैंप लगाया गया। क्लब अध्यक्षा पवित्रा डागा ने बताया की जिसमें अलसुबह चाय बिस्किट तत्पश्चात गर्म नाश्ता और सुबह 10 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक भोजन एवं चाय की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा यात्रियों के लिए मेडिकल सुविधा, मनोरंजन के लिए एलइडी एवं पर्सनल संघ के लिए रुकने व खाना बनाने के लिए भी व्यवस्था की गई है।
वहीं पैदल यात्रियों के लिए रुकने एवं आराम के लिए जगह भी उपलब्ध करवाई गई है। जिसमें प्रतिदिन लगभग 700 लोगों की सेवा प्रसादी कराने का लाभ मिला। इनरव्हील क्लब की बहनों ने सेवा का लाभ लिया। उमा मूंदड़ा ने कहा कि सेवा वो नहीं जो किसी दिखाने के लिए की जाए। जिसे करने के बाद मन को अपार शांति का अनुभव हो वही सेवा है। मानव सेवा ही सच्ची प्रभु की सेवा है।
इस दौरान राजकुमारी खत्री, चित्रा दवे, सरिता अग्रवाल, अनीता सालेचा, खुशबु ढ़ेलडिया, उमा मुंदड़ा, सुमित्रा खत्री मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment