जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु व सदस्यता अभियान के जिला संयोजक मालाराम बावरी ने जयपुर में आयोजित सदस्यता अभियान की बैठक में भाग लिया था जहां राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने जिले के प्रत्येक जन प्रतिनिधि व पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान को लेकर लक्ष्य निर्धारित किया है उसी निर्देशन में जिलाध्यक्ष राजगुरु द्वारा बालोतरा जिले में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेकर सभी को लक्ष्य पूर्ण करने को लेकर निर्देश दिया गया।
राजगुरु ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान में सांसद व पूर्व सांसद को 11000 विधायक व पूर्व विधायक को 5000 सभापति, पूर्व सभापति 500, प्रधान व पूर्व प्रधान 500, मोर्चा जिलाध्यक्ष 500 व पदाधिकारी 300, मोर्चा मंडल अध्यक्ष 300, मोर्चा व प्रकोष्ठ पदाधिकारी 200, जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष 500, मंडल पदाधिकारी व पार्षद को 300, मोर्चा मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी 300, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य 300 व अन्य सक्रिय सदस्यों को 100 सदस्य बनाने अनिवार्य है लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले कार्यकर्ताओं से प्रदेश नेतृत्व से जवाब मांगा जाएगा व उनकी सक्रियता व निष्क्रियता का आंकलन किया जाएगा इसलिए हम सभी को अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना है व उससे भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए बालोतरा जिले को प्रदेश में प्रथम रखना होगा।
जिला संयोजक मालाराम बावरी ने कहा कि सदस्यता अभियान की जिला टोली सभी 16 मंडल पर प्रवास करेगी व सभी कार्यकर्ताओं को लक्ष्य पूर्ति करवाने हेतु उचित सहयोग किया जाएगा पुरे जिले में घर-घर संपर्क करके व कैंप लगाकर सदस्यों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा, सदस्यता अभियान जिला सह संयोजक मदन सिंह राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष बजरंग चौधरी, डूंगर देवासी, हितेश पटेल, जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, शंकर भाटी, पार्षद बाबूलाल चौधरी, दिनेश सैनी सहित सदस्य मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment