बालोतरा। खत्री समाज बालोतरा में महिला मंडल द्वारा आयोजित 14 दिवस कार्यक्रम में आज छप्पन भोग का आयोजन किया गया।
महिला मंडल उपाध्यक्ष लीला किरी ने बताया कि खत्री महिला मंडल के इस कार्यक्रम में समाज की सभी महिलाएं बढ़ चढ़कर हिसा ले रही है। हर शाम प्रथम पूज्नीय गणेशजी की आरती का आयोजन होता है। उसके पश्चात महिलाओं को खेल का आयोजन किया जाता है।
गुरूवार को छप्पन भोग कार्यक्रम में समाज की सभी महिलाओं ने भाग लिया। सभी बहने अपने अपने घर से व्यजंन बनाकर लेकर आई। जिसमें पूर्व अध्यक्ष महिला मंडल सुमित्रादेवी बिछड़ा, महिला मंडल अध्यक्ष ज्योतिदेवी किरी, सचिव ललिता देवी छूँछा, कोषाध्यक्ष कमलादेवी भूत, हंसादेवी, गुड़िया देवी, भगवती देवी, यशोदा देवी, कमला देवी, हीरा देवी, गीता देवी, पुष्पांजलि देवी, मोहिनी देवी, सुमित्रा देवी, राजकुमारी, प्रेमलता, चम्पा देवी, हीना, रेखा, पुष्पा, सरोज, रेणुका देवी उपस्थित रही।
Comments
Post a Comment