बोराणा ओबीसी मोर्चा सदस्यता अभियान के जिला संयोजक नियुक्त


बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान को व्यापक रूप प्रदान करने के लिए प्रत्येक मोर्चा पर कार्यकारिणी का विस्तार कर पदाधिकारी नियुक्त किए जा रहे है। जिसको लेकर बालोतरा जिले में सभी मोर्चो पर जिम्मेदारी दी जा रही है।

जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा के लिए सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु की अनुशंसा पर ओबीसी मोर्चा के लिए समदड़ी निवासी देवेंद्र बोराणा को ओबीसी मोर्चा जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

देवेंद्र बोराणा ने कहा कि वो जिम्मेदारी के साथ अपने कार्य का निर्वहन करेंगे उन्होंने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चम्पालाल गेदर, राज्य मंत्री केके विश्नोई, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष निम्बाराम प्रजापत का आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर सदस्यता अभियान जिला संयोजक मालाराम बावरी, महामंत्री अमराराम सुंदेशा, जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, समदड़ी मंडल अध्यक्ष पारस प्रजापत, कृष्ण बोराणा, चेलाराम घांची, विजयसिंह राव, अमरीश पूरी, नेमाराम चौधरी, हुक्माराम लुहार, भागीरथ विश्नोई, उप प्रधान शैतान सिंह, सीता देवी पटेल सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओ ने बोराणा को बधाई दी है।

Comments