दवे ने कहा कि उपाध्यक्ष के रूप में पवन गहलोत व विमल मालवीय सचिव दीपक परमार, कोषाध्यक्ष आनंद दवे, सांस्कृतिक सचिव विपिन दवे के साथ नगर अध्यक्ष नरसिंह सोलंकी व नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र माली बिठूजा संस्था से जुड़े रहेंगे। कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति के लिए अध्यक्ष गौतम चौपड़ा, उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह राजपुरोहित, सचिव अशोक दवे, संगठन मंत्री हीरालाल प्रजापत, कोषाध्यक्ष कमलेश सोनी व कृष्णा सुन्दर काण्ड समिति के लिए ईश्वरदास को पुन: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रेमदास, कोषाध्यक्ष बालूदास, सचिव बालूदास जे व सह सचिव गणपत अवस्थी संस्थान के साथ अपनी निरंतर सेवा देंगे।
इसके साथ ही सभी समिति व कार्यकारिणी में सर्व सहमति से परिवर्तन किए जाएंगे। दवे ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान का परिवार निरंतर बढ़ता जा रहा है आमजन के विश्वास व भरोसे से हम प्रत्येक जरूरतमंद की सेवा करते रहेंगे।
Comments
Post a Comment