बालोतरा। भाजपा नेता खेताराम प्रजापत को सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के जोधपुर संभाग का सहसंयोजक नियुक्त किया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रेवतसिंह राजपुरोहित ने प्रदेश के सभी संभागों पर सहसंयोजको की घोषणा की है जिसमें जोधपुर संभाग में युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री एव भाजपा जिला मंत्री खेताराम प्रजापत को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।
प्रजापत की इस नियुक्ति को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु, विधायक अरुण चौधरी, अमराराम सुन्देशा, विमल मालवीय, महेंद्र लखारा, महिपालसिंह करणोत, शंकर भाटी, हंसराज प्रजापत, देवेंद्र बोराणा, केवलचंद, दिलीप शर्मा, अशोक पालीवाल, बजरंग गौड़, नगराज प्रजापत, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
Comments
Post a Comment