बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान की मासिक मीटिंग का आयोजन कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति द्वारा आज रविवार को शाम 6 बजे किया जाएगा। कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष गौतम चौपड़ा ने कहा कि संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे, मार्गदर्शक पारस भंडारी, सरंक्षक अशोक व्यास की उपस्थिति में इस बैठक का आयोजन कृष्णा रिसोर्ट पर किया जाएगा।
अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने कहा कि मीटिंग में नवीन सदस्यों को जोड़ने के साथ, कार्यकारिणी में संशोधन व अन्य समितियों के अध्यक्ष की राय लेकर बदलाव किए जाएंगे जिसको लेकर सभी कार्यकारिणी सदस्य विशेष आमंत्रित है। इसके साथ ही कृष्णा सेवा संस्थान के चार वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिक आयोजन की रुपरेखा बनाई जाएगी। सभी सदस्यों के लिए ये महत्वपूर्ण मीटिंग है।
Comments
Post a Comment