सावित्री बाई फुले महान समाज सुधारक- दवे

सावित्री बाई फुले महान समाज सुधारक- दवे

@योगेश सोनी

बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा सावित्री बाई फुले की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करके उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि सावित्री बाई फुले ने पिछड़ो व वंचितों को शिक्षा का अधिकार दिलवाया था व कई अन्धविश्वास व कुप्रथाओं का पुरजोर विरोध किया था। उन्होंने उस समय की विपरीत परिस्थितियों में भी पीड़ितों व वंचितों के लिए कई विद्यालय खोले व उनको शिक्षित करने का महान कार्य किया आज हम सभी सदस्य उनके द्वारा किए गए समाज सुधार के कार्यो को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कह रहे है और उनकी जयंती पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रंद्धाजलि देकर उनके जीवनी का हम सभी को अनुसरण करना चाहिए।

इस अवसर पर कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष गौतम चौपड़ा, उपाध्यक्ष घनश्याम राजपुरोहित, नगर प्रभारी विमल मालवीय, आनंद दवे, विपिन दवे, ग्रामीण प्रभारी राजेंद्र माली, कमलेश सोनी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Comments