प्रदेश की जनता कांग्रेस के कुशासन, भ्रष्टाचार व जंगलराज से परेशान- बांठिया

प्रदेश की जनता कांग्रेस के कुशासन, भ्रष्टाचार व जंगलराज से परेशान- बांठिया


बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सवांद किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने शुक्रवार को पचपदरा, खेड़, आकड़ली, बागुंडी आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों के साथ सवांद किया।

बांठिया ने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है वहीं दूसरी तरफ विधुत विभाग द्वारा बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हो गए है। उन्होंने कहा कि राज्य की यह सरकार युवा विरोधी और जन विरोधी है। इस सरकार में हमारी माताएं-बहनें सुरक्षित नहीं है। हर रोज कोई ना कोई घटनाएं पूरे प्रदेश में हो रही है।

बांठिया ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के कुशासन, भ्रष्टाचार व जंगलराज से परेशान हैं। कांग्रेस सरकार पेपर लीक सरकार बन गई है। ये सरकार पेपर लीक करने वाले आरोपियों को राजनैतिक संरक्षण प्रदान कर रही है। इस दौरान विरधाराम जाट, खेताराम मेघवाल, रूपाराम भील, रमेश कुमार, सरपंच रूपाराम, पृथ्वीराज बंजारा, मालाराम बागुंडी, कमलेश संकलेचा, हड़मानराम, राजकुमार खारवाल, पदम महाराज सहित अनेकों ग्रामीणजन मौजूद थे।

Comments