जयपुर ब्लास्ट में हुई 71 मौते आज इंसाफ मांग रही है- राजगुरु
बालोतरा। भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने प्रेस वार्ता कर जयपुर ब्लास्ट के आरोपियों की रिहाई होने पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ गहरी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु सहित सभापति सुमित्रा जैन, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविन्द सिंह कालूड़ी, जिला उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, नगर मंडल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा मौजूद थे।
प्रेस वार्ता में बालोतरा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा जयपुर ब्लास्ट के आरोपियों की रिहाई करने पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि जयपुर ब्लास्ट को आज 15 साल हो गए है। 13 मई 2008 को जयपुर में सीरियल ब्लास्ट में 71 लोगों की जान गई थी और 185 लोग घायल हुए थे, आतंकियों के खिलाफ लगभग 1270 लोगों ने अपनी गवाही दी थी उसी के चलते भाजपा की सरकार ने इस केस में मजबूत पैरवी करके चारो आरोपियों को 11 साल बाद 20 सितम्बर 2019 को फांसी की सजा दिलायी थी। वहीं कांग्रेस की तुस्टीकरण की नीति के चलते 3 साल बाद ही 2023 में आरोपियों को बरी कर दिया गया। ये कहां तक उचित है।
उन्होंने जांच एजेंसी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस केस की जांच एटीएस से करवाई गई और एटीएस ने जांच निष्पक्षता से नहीं की। जबकि इस केस की जांच एनआईए से करवानी थी। जहां एक तरफ आरोपियों के खिलाफ 1270 गवाह थे वहीं पक्ष में मात्र 24 गवाह होने के बावजूद आरोपियों को बरी करना कई सवाल खड़े करता है। हमारी कांग्रेस सरकार से पुनः मांग है कि 71 लोगों की मौत आज न्याय मांग रही है। इस तरीके से आंतकियो से हमदर्दी आने वाले समय में बहुत भारी पड़ सकती है। हम कठोर शब्दों में कांग्रेस सरकार की निंदा करते है। हमने पुन: इस केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में न्याय की मांग करते हुए आरोपियों के लिए कड़ी सजा के लिए अपील की है।
Comments
Post a Comment