आगाज 2023 सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन: इंडियन आइडल के मोती खां ने संगीत के सुरों का बिखेरा जलवा, झूम उठी बालिकाएं
आगाज 2023 सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन: इंडियन आइडल के मोती खां ने संगीत के सुरों का बिखेरा जलवा, झूम उठी बालिकाएं
बालोतरा। डीआरजे कन्या महाविद्यालय में शनिवार को आगाज 2023 सांस्कृतिक ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। एबीवीपी से निर्वाचित छात्रसंघ महासचिव जसोदा सोलंकी ने बताया कि महाविद्यालय स्थापना के बाद इस तरीके का यह पहला सांस्कृतिक कार्यक्रम है जो बहुत ही शानदार और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा नेता थानसिंह डोली, भामाशाह पोकरराम सुथार, सहायक आचार्य भूराराम, एमबीआर कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष स्वरुप सिंह सेतराऊ, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जेएनवीयू भूगोल विभाग दुर्ग सिंह राजपुरोहित, गजेंद्र सिंह राजपुरोहित के सानिध्य में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। उसके पश्चात छात्रसंघ पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य आकर्षक सीमांत क्षेत्र से इंडियन आइडल तक का सफ़र तय करने वाले फॉक सिंगर मोती खां द्वारा सुरीली अंखियों वाले सुना है तेरी अंखियों से, तेरे जैसा यार कहां, जो तेनु धूप लग जाएं, बम लेहरी, आओ जी आओ घूमर रे रामवा, नीलो घोड़ो नवलखो, इस तरीके की कई संगीत की मधुर गाना से सभी बालिकाओं को अपनी प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कॉलेज कैंपस में बालिकाएं झूम उठी।
राष्ट्रवादी भजन गायक प्रकाश माली ने भी कार्यक्रम में महाराणा प्रताप, रुणिचा रा बाबा रामदेव के मधुर भजनों की प्रस्तुतियां देते हुए कार्यक्रम में समा बाधा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थानसिंह डोली ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें खुशी है कि हमारे क्षेत्र से इस तरीके की प्रतिभाए आज पूरे देश भर में अपने नाम का लोहा मनवा रही है हम सबको ऐसी प्रतिभाओं का सहयोग करना चाहिए ताकि आने वाले समय के अंदर देश और विदेश के अंदर इस तरीके की प्रतिभाए अपने हुनर का लोहा मनवा सके।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जेएनवीयू दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि इस तरीके के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होने से प्रतिभाओं को आगे आने में अवसर प्रदान होते हैं साथ ही अध्यनरत बालिकाएं शिक्षा के अपने अपने क्षेत्र में और आगे बढ़े परिवार का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष साक्षी राजपुरोहित, छात्रसंघ उपाध्यक्ष भाविका राजपुरोहित, गजेंद्र सिंह लंगेरा, संयुक्त सचिव सारिका पटेल ने भी छात्राओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम में समाजसेवी नारायण सिंह मालानी, युवा नेता शंकरलाल मायला, बीएम कॉलेज अध्यक्ष विशाल चौधरी, महिमा पंवार, दीक्षा कोठारी, तनिषा कोठारी, संगीता जोगसन, रेणुका चौधरी, मनोहर सिंह कनोडिया, दिनेश सुथार बागुण्डी सहित कई गणमान्य नागरिक बंधु एवं छात्राए मौजूद रही।



Comments
Post a Comment