पानी की समस्या से जूझ रही महिलाओं का फूटा गुस्सा: उपखंड कार्यालय का रास्ता जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

पानी की समस्या से जूझ रही महिलाओं का फूटा गुस्सा: उपखंड कार्यालय का रास्ता जाम कर किया विरोध प्रदर्शन


बालोतरा।
शहर में पेयजल आपूर्ति नहीं होने से परेशान लोगों ने उपखंड कार्यालय के आगे सड़क मार्ग जाम कर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाएं उपखंड मुख्यालय पहुंची। वहां पर प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने रोड़ जाम कर दिया। करीब 45 मिनट तक मुख्य मार्ग जाम रहने से वाहन चालकों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा।

दरअसल, आपको बता दें कि बालोतरा क्षेत्र में पिछले 20 दिनों से पानी की समस्या है इसको लेकर आम आवाम परेशान है। परेशान लोगों ने बालोतरा उपखंड मुख्यालय के आगे रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि पुरे बालोतरा में पिछले 20 दिनों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। जिससे नगरवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

वार्डवासी लालाराम माली ने बताया कि पिछले 20-25 दिनों से हमारे वार्ड में न तो पीने का पानी आ रहा है नहीं स्नान करने का पानी आ रहा है। इसको लेकर वार्डवासी बहुत परेशान है। पानी की समस्या को लेकर स्थानीय जलदाय विभाग के अधिकारियों को लिखित तथा मौखिक में कई बार सूचित करने के बावजूद भी हमारी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।
युवा नेता थान सिंह डोली मौके पर पहुंचे और लोगों से समझे उसके पश्चात जलदाय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों से समझाइश कर लगभग 45 मिनट के बाद रोड़ जाम खोला गया। जानकारी मिलते ही बालोतरा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश की पर लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। वहीं आक्रोशित लोगों ने कहा कि हमें जिला नहीं चाहिए सबसे पहले पानी की समस्या का निस्तारण करो।

Comments