पेपर लीक मामले में भाजयूमो ने किया विरोध प्रदर्शन, फूंका गहलोत का पुतला
अवस्थी ने कहा कि कहा कि राजस्थान सरकार एक तो भर्ती ठीक से नहीं करवा पा रही है। वहीं जिस भर्ती की विज्ञप्ति निकल जाती है, उस पर अभ्यार्थी 200 किलोमीटर दूर पेपर देकर जब वापस अपने घर पहुंचता है, तो उसको शाम को पता चलता है कि पेपर लीक हो गया। सेकंड ग्रेड जीके का पेपर शनिवार को 9 बजे होना था। अभ्यार्थी परीक्षा सेंटर पर पहुंच गए थे, लेकिन कई अभ्यर्थियों को शुक्रवार रात को ही पेपर मिल गया। राजस्थान की गहलोत सरकार में इतना भ्रष्टाचार हो गया है कि पैसे दो और नौकरी लगो। गहलोत सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।
इस दौरान केंद्रीय क्रषि कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, रानिवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, युवामोर्चा ज़िलाध्यक्ष महिपाल सिंह करणोत, महेंद्रगौड़, केवलचंद मेघवाल, नरपतसिंह उमरलाई, सुमित रामावत, कपिल दवे आदि भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment